ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

शहडोल के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार

शहडोल। खालसा साजना दिवस वैशाखी के अवसर पर शहडोल के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ साहिब की आरंभता 12 अप्रैल को ही की जा चुकी थी जिस का समापन शुक्रवार को किया गया। वैशाखी पर्व के लिए विशेष रूसे रागी जत्था ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी को आमंत्रित कर रुद्रपुर से बुलाया गया था जिन्होंने गुरुद्वारे में सबेरे एवं शाम कीर्तन किया।

सुबह गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई उसके बाद गुरु घर के हजूरी रागी ज्ञानी धर्म सिंह जी ने कीर्तन किया। उसके उपरांत रुद्रपुर से आए रागी जत्थे के ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी अपने साथियों के साथ दोपहर एक बजे तक कीर्तन दरबार सजाया। दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक बच्चों के द्वारा कीर्तन किया गया। दोपहर 1:30 बजे अरदास के बाद गुरु का लंगर छका गया और शरबत का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button