ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

ग्रेसिम केमिकल उद्योग के हाइड्रोजन प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान आग लगी चार श्रमिक झुलसे

नागदा जंक्शन। ग्रेसिम केमिकल डिवीजन के हाइड्रोजन प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान आग लगने से चार श्रमिक झुलस गए। इनमें से तीन को उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। एक का उपचार जनसेवा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में हाइड्रोजन गैस भरी थी। गैस कटर चालू करते ही आग लग गई।

ग्रेसिम केमिकल डिवीजन उद्योग में गुरुवार को हाइड्रोजन प्लांट को बंद कर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा था। प्लांट बंद करने के बाद पाइप से हाइड्रोजन गैस पूरी तरह निकाली नहीं जाने के कारण कार्य करते समय गैस कटर चालू करते ही आग लग गई।

मौके पर कार्य कर रहे ठेकेदार श्रमिक श्रीराम पुत्र दिलीप उम्र 35 वर्ष, गोविंद पुत्र देवीलाल उम्र 32 वर्ष, राजेश पुत्र सालीगराम धनक उम्र 27 वर्ष व प्रकटसिंह पुत्र मुख्तियारसिंह उम्र 57 वर्ष झुलस गए। प्रकटसिंह को छोड़कर तीनों की हालत गंभीर होने से उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है।

प्रकटसिंह का जनसेवा में उपचार चल रहा है। बता दें कि बुधवार को उद्योग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उद्योग की एक मीटिंग में शामिल होने के लिए गोवा गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हेल्थ एंड सेफ्टी विभाग के हिमांशु सोलेमन ने जांच प्रारंभ की। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की जानकारी मिल पाएगी।

इस संबंध में एचआर हेड सागर खड्डा से मोबाइल पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मैं अभी बाहर हूं, नागदा पहुंचकर ही घटना की जानकारी दे पाऊंगा। घटना को लेकर कांग्रेस नेता बसंत मालपानी ने कलेक्टर व एसपी को पत्र लिखकर ग्रासिम केमिकल उद्योग में हुई समस्त दुर्घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

Related Articles

Back to top button