ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

मजदूरी कर रहा हाकी का राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सुलिया बहाया पसीना तब मिला स्वर्ण

बड़वानी। बड़वानी जिले के दूरस्थ पहाड़ी गांव चिकलिया के मजदूर परिवार के एक युवक ने हाल ही में राज्य स्तर पर हाकी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पाया है। मध्य प्रदेश की हाकी टीम के प्रमुख राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय सुलिया एक गरीब परिवार से हैं और उनके संघर्ष की कहानी भी जुदा है। वे आज भी दिन में माता-पिता के साथ मजदूरी करते हैं तो सुबह-शाम मैदान पर हाकी का अभ्यास करते हैं। हाकी का यह राष्ट्रीय खिलाड़ी खेत और मकान निर्माण में आज भी मजदूरी कर रहा है। उसे किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली।

इन स्पर्धाओं में दिखाई प्रतिभा, पाया पुरस्कार

हाकी के प्रशिक्षक मुकेश राठौर ने बताया कि विजय शासकीय खेल परिसर शासकीय उमावि क्रमांक-2 बड़वानी का छात्र रहा है। उसने हाकी में राष्ट्रीय स्तर पर 2019 में हरियाणा के हिसार में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 2022-23 में शालेय राज्यस्तरीय हाकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। शालेय राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता 2022-23 रिले रेस में कांस्य पदक जीता।

वहीं 2022-23 के विभागीय राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, विभागीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। विजय ने इस वर्ष कुल दो स्वर्ण, एक कांस्य पदक पाया है। प्रदेश के पशुपालन व सामाजिक न्याय विभाग मंत्री प्रेमसिंह पटेल के सहयोग से हाल ही में भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा हाकी खिलाड़ी विजय सुलिया और प्रशिक्षक राठौर का सम्मान किया गया।

गरीब परिवार से होने से घर चलाने के लिए मजदूरी करनी पड़ती है

हाकी खिलाड़ी विजय ने नईदुनिया से चर्चा में बताया कि गरीब श्रमिक परिवार का होने के कारण घर चलाने के लिए माता-पिता के साथ मजदूरी पर जाना पड़ता है। सुबह और शाम को हाकी के प्रैक्टिस करना और दिन में खेत पर मजदूरी करना दिनचर्या है। इसके अलावा मकानों के निर्माण कार्य में भी रेत, सीमेंट और ईंट की जुड़ाई सामग्री को सिर पर टोकरी में लादकर उठाना पड़ता है। विजय के परिवार ने भी शासन-प्रशासन से सहायता दिलाने की मांग की है। कलेक्टर डा. राहुल फटिंग ने कहा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासन-प्रशासन खेल युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित करता है। हाकी खिलाड़ी विजय सुलिया को लेकर सूचना मिली है। उनके संबंध में पूरी जानकारी लेकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button