ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

विवाहित महिला को दूसरे शहर ले जाकर बेचा दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

भोपाल। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र से लापता हुई एक महिला के मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के खरीदार के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया है। वह अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

डीसीपी जोन–तीन रियाज इकबाल ने बताया कि 28 जनवरी को एक व्यक्ति ने टीला जमालपुरा थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि एक दिन पहले उसकी पत्नी अचानक लापता हो गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी, तभी महिला ने अपने पति को फोन कर बताया कि उसे प्रेमपुरा, राजगढ़ में मांगीलाल नाम के व्यक्ति ने बंधक बनाकर रखा है। साथ ही बताया कि उसकी सहेलियों शालू और ज्योति ने गुमराह कर एक युवक व पंडित की मदद से शादी कराने का ढोंग कराते हुए मांगीलाल को सौंप दिया था। मांगीलाल बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने राजगढ़ के प्रेमपुरा से महिला को बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मांगीलाल फरार हो गया था। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने गांधी नगर निवासी 28 वर्षीय शालू, टीला जमालपुरा निवासी 32 वर्षीय ज्योति, छोला मंदिर निवासी 42 वर्षीय पंडित उर्फ प्रदीप जैन और प्रदीप के दोस्त 36 वर्षीय सुनील कुमार राव को गिरफ्तार कर लिया है। मांगीलाल की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button