ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

आइएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप पदक से चूके मनु भाकर ने जीता कांस्य

भोपाल। आइएसएसएफ वर्ल्‍ड कप शूटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को दो वर्गो के फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष में भारत के ऐश्‍वर्य प्रताप सिंह, नीरज कुमार, स्‍वप्‍निल कुसाले अखिल शेओरन, संदीप राजपूत मुकाबले में थे। इस मुकाबले में एश्‍वर्य ने अपने शानदार प्रदर्शन से फाइनल में जगह बना ली। लेकिन वह बेहद करीबी मुकाबले में पदक से चूक गए। इस स्‍पर्धा में ऐश्‍वर्य चौथे नंबर पर रहे। इसमें चीन के डु लिंशु ने स्‍वर्ण और हंगरी के इस्‍तवान पेनी ने रजत पदक जीता। कांस्‍य पदक स्‍विट्जरलैंड के जान इओचविलर की झोली में गया।

टोक्‍यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्‍व कर चुके ऐश्‍वर्य प्रताप सिंह तोमर मप्र के एकमात्र निशानेबाज हैं, जो प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे थे। स्‍थानीय निशानेबाज होने के कारण ऐश्‍वर्य को दर्शकों का बहुत सपोर्ट मिला, लेकिन उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी था।

वहीं महिला वर्ग में 25 मीटर पिस्टल स्‍पर्धा में भारत की मनु भाकर और एशा सिंह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। फाइनल राउंड में मनु भाकर ने कांसे पर निशाना साधने के साथ भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया।

खरगोन जिले के छोटे से गांव से ओलिंपिक तक क सफर तय कर चुके है एश्‍वर्य

खरगोन जिले के झिरनिया तहसील के छोटे से गांव रतनपुर में तीन फरवरी 2001 को किसान परिवार में जन्मे एश्वर्य प्रताप सिंह वर्ष 2015 से मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षणरत है। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में एश्वर्य ने 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन में भारत को ओलिंपिक कोटा दिलाया और भारतीय शूटिंग टीम के साथ ओलिंपिक में भागीदारी भी की थी। एश्वर्य प्रताप ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक देश को दिलाए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एश्वर्य प्रताप ने 21 स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य सहित 38 पदक जीते है। एश्वर्य प्रशिक्षक सुमा शिरूर, सुनीता लाखन, वैभव शर्मा एवं अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर चुके है।

इसके अलावा 25 मीटर रेपिड फायर पिस्‍टल पुरुष वर्ग के भी मुकाबले शानिवार को खेले जाएंगे। भावेश शेखावत, विजयवीर सिद्धू, मंदीप सिंह, अनीष व अंकुर गोयल भारत की दावेदार प्रस्‍तुत करेंगे। इसमें भारत की पदक जीतने की उम्‍मीद है।

Related Articles

Back to top button