ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपित समेत 4.60 लाख की शराब जब्त

पन्ना। लाखों रुपये की शराब भंडारण कर बेचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तरीय टीम गठित कर छापा मारा। आरोपित के कब्जे से 92 पेटी में 4600 क्वार्टर कुल 828 लीटर देशी मशाला शराब, कीमती करीब चार लाख 60 हजार रुपये की जब्‍त की। आरोपित नंदकिशोर पटेल 35 वर्ष निवासी मनकी कछरा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मालूम हो कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नशा मुक्ति के संबध में चलाए जा रहे अभियान को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना नेे थाना व चौकी प्रभारियों को शराब का निर्माण, विक्रय, भंडारण व परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था।

हरदुआ चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनकी कछरा मे एक व्यक्ति के द्वारा बङी मात्रा मे अवैध शराब का भण्डारण कर विक्रय किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा तत्काल जिला स्तर पर टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह के मार्गदशन व एसडीओपी पवई सौरभ रत्नाकर के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम मुखबिर सूचना पर ग्राम मनकी कछरा रवाना हुई।

रिहायशी मकान के पास जाकर घेराबंंदी की। कार्रवाई के दौरान मकान के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब रखी थी। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध क्र 112/23 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button