ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

PM मोदी ने पूर्व CJI ए एम अहमदी के निधन पर जताया शोक, साल 1994 में बने थे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। अहमदी का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से बृहस्पतिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ए एम अहमदी के निधन से दुखी हूं। उनका एक वकील और एक जज के रूप में प्रतिष्ठित करियर था। उन्होंने हमारी न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।” जस्टिस अहमदी को दिसंबर, 1988 में न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने 25 अक्टूबर, 1994 को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button