ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

जबलपुर शहडोल में वर्षा के आसार भोपाल में बढ़ी तपिश 35 डिग्री के पार जा सकता है पारा

भोपाल। वर्तमान में अलग–अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके चलते वातावरण में नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर शेष संभागों के जिलों में दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल भी छा सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त कर्नाटक से विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड से होते हुए बिहार तक उत्तर–दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ से लगे पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में नमी आने लगी है। इससे जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में गरज–चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर शेष संभागों के जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञानी शुक्ला के मुताबिक 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के आसार हैं। इस वजह से मार्च के अंत तक गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला बना रह सकता है। इस वर्ष मार्च में प्रदेश में कहीं भी लू चलने की संभावना नहीं दिख रही है।

रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा, लेकिन यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य रहा था। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.6 अधिक रहा था। रविवार को भी शहर में सुबह से ही धूप निकली हुई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि दोपहर के बाद कहीं–कहीं आंशिक बादल भी छा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button