ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बेलगाम भागते ट्रक ने सीआरपीएफ के वाहन को मारी टक्कर दो गंभीर

मंडला जिले के बिछिया के भीड़ भरे बाजार में nh-30 राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते अनियंत्रित ट्रक ने सीआरपीएफ के जवानों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसे 10 मीटर दूर तक घसीटते ले गया। सीआरपीएफ के वाहन में जवान भी सवार थे। दूर तक घिसटता सीआरपीएफ का वाहन डिवाइडर को तोड़कर पलट गया‌। अनियंत्रित ट्रक यहां रुका नहीं बल्कि उसी गति से आगे भागता हुआ सड़क किनारे खड़े 25 से 30 मोटरसाइकिलों को रौंदते हुए दो ऑटो रिक्शा को भी अपनी चपेट में लिया।

इस दौरान अपनी मां की गोद में सवार 15 महीने का शिशु और एक अन्य 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि दुर्घटना में घायल सीआरपीएफ के 8 जवानों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है बेलगाम भागते ट्रक के पहिए में फंसे हुए मोटरसाइकिलों के कारण ट्रक बिछिया थाना के ठीक सामने जाकर रुका। ट्रक में इमारती लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीरों को अस्पताल पहुंचाया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button