ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

सीबीएसई के आदेश के बाद राजधानी के निजी स्कूलों ने बदला समय

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शनिवार को आदेश जारी कर सीबीएसई स्कूलों को एक अप्रैल के बाद से स्कूल नया सत्र शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद स्कूलों ने स्कूल खोलने के समय में बदलाव शुरू कर दिया है। अब राजधानी के सभी सीबीएसई स्कूल तीन अप्रैल से खोले जाएंगे। बोर्ड का मानना है कि मार्च में स्कूल खोलने से बच्चों को परीक्षा के बाद आराम करने का समय नहीं मिल पाता था।आदेश मिलने के बाद राजधानी में जो स्कूल 15 मार्च से शुरू किए थे। उन्होंने भी अभिभावकों को स्कूल बंद करने और तीन अप्रैल से शुरू करने का संदेश भेजने लगे हैं। राजधानी के कुछ स्कूल 20 मार्च के बाद से शुरू होने थे, लेकिन अब तीन अप्रैल से शुरू होंगे।सेंट पाल स्कूल, सेंट जोसेफ कोएड ने भी समय में भी बदलाव करते हुए एक अप्रैल से स्कूल खोलने की तैयारी में हैं। दोनों स्कूल ने अभिभावकों को संदेश भेज दिया है।वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल में भी सेशन एक अप्रैल के बाद शुरू होगा।

सेंट फ्रांसिस स्कूल ने नहीं किया बदला समय

कटाराहिल्स स्थित सेंट फ्रांसिस सहित इनके सभी ब्रांच में 15 मार्च से कक्षाएं संचालित की जा रही है।सीबीएसई के आदेश के बाद भी अभिभावकों को स्कूल बंद करने का मैसेज नहीं दिया गया।वहीं जवाहर स्कूल ने भी अब तक स्कूलों को एक अप्रैल से शुरू करने का अादेश जारी किया है।

वर्जन

-सीबीएसई के आदेश के बाद हमारे सभी ब्रांच के स्कूल एक अप्रैल से शुरू होंगे।

वसुंधरा शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, सेंट जोसेफ कोएड

Related Articles

Back to top button