ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

मोहन भागवत और राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल में एक अप्रैल को आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मध्य प्रदेश दौरे के बाद 31 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाक्‍टर मोहन भागवत भी भोपाल आ रहे हैं। वे यहां सिंधी समाज के एक बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सिंधी समाज के देश-दुनिया के प्रतिनिधि इस समागम में शामिल होंगे। इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भोपाल में रहेंगे। वे यहां आयोजित दो दिवसीय ट्राई सर्विस मिलिट्री एक्सरसाइज में शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी एक अप्रैल को भोपाल पहुंचेंगे। हालांकि ये चुनावी कार्यक्रम नहीं हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक होने से मध्‍य प्रदेश में बड़े नेताओं का आना-जाना बढ़ गया है।

संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत का भोपाल प्रवास भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में तीन तरह की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पहली पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत की होगी। दूसरी प्रदर्शनी सिंधी संतों पर आधारित होगी और तीसरी, आजादी के आंदोलन में सिंधी समाज के जननायकों के योगदान पर केंद्रित होगी।

Related Articles

Back to top button