ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

नवागत आईजी सुशांत कुमार सक्सेना ने आईजी चम्बल जोन का किया पदभार ग्रहण

ग्वालियर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे द्वारा नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन सुशान्त कुमार सक्सेना,भापुसे को मंगलवार प्रातः 11 बजे कम्पू स्थित कार्यालय में आईजी चम्बल का पदभार ग्रहण कराया। नवागत आईजी चम्बल के द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरान्त कार्यालयीन स्टॉफ से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दतिया अमनसिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक मुरैना आशुतोष बागरी,भापुसे, पुलिस अधीक्षक भिण्ड शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्योपुर अलोक कुमार सिंह उपस्थित रहें और उनके द्वारा नवागत आईजी चम्बल जोन का स्वागत किया गया। नवागत पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा उपस्थित पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था तथा अपराधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक चम्बल राजेश चावला,भापुसे की विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति उपरान्त आईजी चम्बल जोन का अतिरिक्त प्रभार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जोन डी.श्रीनिवास वर्मा,भापुसे को दिया गया था। नवागत पुलिस महानिरीक्षक पूर्व में रतलाम रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक/महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। जिनके द्वारा राज्य शासन के आदेश के अनुक्रम में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन का विधिवत पदभार ग्रहण किया गया। सुशान्त कुमार सक्सेना,भापुसे वर्ष 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।

Related Articles

Back to top button