ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

बुलेट और कारों के काफिले के साथ कथा स्थल पहुंची जया किशोरी

रतलाम। समीपस्थ ग्राम कनेरी में जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 12 से 18 अप्रैल तक होगी। कथा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को 32 बुलेट और सात कारों के काफिले के साथ जया किशोरी कथा स्थल पहुंचेंगी। इससे पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को ग्रामीण विधायक, कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। शहर के साथ आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आएंगे।

पंडाल में भक्तों के लिए यह व्यवस्था

कनेरी में दो लाख स्क्वेयर फीट में पंडाल तैयार किया गया है। कथा में रोजाना 30 से 40 हजार लोगों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। 400 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्था की कमान संभालेंगे। गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा तैयारी की गई है। पंडाल में पंखे की व्यवस्था रहेगी। पेयजल की भरपूर व्यवस्था रहेगी। कथा महोत्सव में 12 अप्रैल को सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकली। सुबह 11:45 बजे कथा शुरू होगी, जो 18 अप्रैल तक चलेगी।

कथा रोजाना सुबह 11:45 से दोपहर 3:45 बजे तक के बीच होगी। 18 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी। समिति के किशोर पाटीदार, राकेश पाटीदार, राजकुमार धबाई, अशोक पाटीदार, नंदलाल पाटीदार, निर्मल पाटीदार महादेव पाटीदार, विजय पाटीदार, हरिओम पाटीदार, राहुल पाटीदार, कैलाश गुर्जर सहित मां उमिया समिति के पदाधिकारी सेवाएं देंगे।

400 भक्त देंगे सेवाएं

ग्राम कनेरी में जया किशोरी की भागवत कथा में करीब 400 भक्त सेवाएं देंगे। करीब 200 युवक, 100 युवतियां, 100 महिला–पुरुष हर वक्त सेवा में तैयार रहेंगे। तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक में सभी समितियों की जिम्मेदार तय की गई। आसपास के गांव तितरी, मथुरी, कनेरी, हरथली, दंतोड़ा आदि भी कथा में सहयोग दे रहे हैं।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

ग्राम कनेरी में जया किशोरी की कथा के आयोजन की तैयारियों का कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार सुबह जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा तथा अन्य अधिकारी साथ है। कलेक्टर ने स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, सुचारू आवागमन, सुरक्षा आदि बिंदुओं पर आयोजकों तथा अधिकारियों से चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने भी तैयारियों का जायजा लिया। कथा महोत्सव में दोपहर 12 बजे जया किशोरी भक्तों के साथ केसरिया पगड़ी पहने 32 बुलेट सवार आगे–आगे चलेंगे। पीछे सात कार और बीच में जया किशोरी का वाहन रहेगा।

Related Articles

Back to top button