ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
देश

मुंबई में विदेशी महिला से रेप

मुंबई : अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देता था आरोपी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विदेशी महिला से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है. विदेशी महिला से रेप की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है.

विदेश महिला से रेप करने वाले आरोपी का नाम मनीष गांधी है जिसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है. अंबोली पुलिस स्टेशन में रेप का यह मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 2016 से 2022 के बीच कई बार पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया. आरोपी महिला से परिचित था.

अधिकारी ने बताया कि विदेशी महिला का यौन शोषण करने के बाद आरोपी ने उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थी और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. आरोपी महिला को डराने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें लीक करने की धमकी देता था.

आरोपी मनीष गांधी को लेकर अधिकारियों ने कहा कि उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं.

Related Articles

Back to top button