ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

नमी के कारण आंशिक बादल मौजूद पारा 33 डिग्री के पार जाने की संभावना

भोपाल। एक नया पश्च‍िमी विक्षोभ ईरान के पास ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है। उधर पहले से ही अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से कुछ नमी मिलने के कारण राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं। इससे फिलहाल अधिकतम तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक धूप बनी रहने के कारण रविवार को राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को भोपाल में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्स‍ियस से पार जाने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर–पूर्वी राजस्थान और उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय हो गया है। उधर पहले से ही चार मौसम प्रणालियां अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय बनी हुई हैं। इस वजह से वातावरण में कुछ नमी आने के कारण कहीं-कहीं बादल बने हुए हैं। हालांकि पर्याप्त नमी नहीं रहने के कारण वर्षा होने की संभावना नहीं है। धूप निकलने के कारण रविवार को सभी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान18.6 डिग्री सेल्स‍ियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्स‍ियस कम रहा। साथ ही यह शनिवार के न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्स‍ियस की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्स‍ियस अधिक रहा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्स‍ियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्स‍ियस कम रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्स‍ियस से पार जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button