ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बदमाशों ने शबरी नगर में मचाया उत्पात दर्जनभर गाड़ियों के कांच फोड़े

भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में स्थित शबरी नगर में काम्पलेक्स की पार्किंग में खड़ी करीब दर्जन भर गाड़ियों के कांच अज्ञात बदमाशों ने फोड़ दिए। जब तक रहवासी इन बदमाशों को पकड़ पाते, तब तक वह फरार हो गए। इससे पहले भी कुछ बदमाश इस काम्पलेक्स में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर चुके हैं। हालांकि तब उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी के मुताबिक शबरी नगर में कांम्पलेक्स में रहने वाले लोग पार्किंग में अपनी गाड़ियों को खड़ी करते हैं। शनिवार रात करीब आधा दर्जन बदमाश अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर आए और कारों के कांच तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब 12-15 गाड़ियों के कारों के कांच तोड़ने में बदमाश कामयाब हो गए। कांच तोड़ने की आवाज सुनकर कुछ लोगों की नींद खुल गई थी, लेकिन जब तक वह बाहर आते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज से तलाश

पुलिस शबरी नगर और उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इससे पहले भी जो बदमाश इस कालोनी में गाड़ियों के कांच फोड़ने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। जिससे की पुलिस आरोपितों तक पहुंच सके। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों ने हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि वर्चस्‍व बनाने के लिए कमला नगर इलाके के कुछ गुंडे-बदमाश इस तरह की हरकतें करते हैं।

पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल

घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में बाइक सवार वारदात को अंजाम देकर चले गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। जबकि बदमाश एक साथ झुंड में कालोनी में घुसे थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस अफसरों ने बातचीत करने से इंकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button