विदेश
इमरान खान का दावा, पूर्व सेना प्रमुख बाजवा ने भारत के साथ दोस्ती बहाल करने का डाला था दबाव

पाकिस्तान। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने उन पर भारत के साथ दोस्ती बहाल करने के लिए दबाव डाला था। बाजवा भारत के साथ दोस्ती चाहते थे और इसके लिए इमरान खान पर दबाव बनाते थे। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी ने इमरान खान के हवाले से दी है।




