ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

पिछले हफ्ते 1464 अंक बढ़ा सेंसेक्स; रिलायंस, टीसीएस समेत इन कंपनियों को हुआ 2.34 लाख करोड़ का फायदा

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता मुनाफे वाला रहा। टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,34,097.42 करोड़ रुपये बढ़ गया है, जो कि भारतीय बाजार के सकारात्मक रुझान को दिखाता है। इसमें देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस को सबसे अधिक फायदा हुआ है।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1464.42 अंक या 2.54 प्रतिशत बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते रामनवमी के कारण गुरुवार को बाजार बंद थे।

रिलायंस के अलावा टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोंसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और आईटीसी जैसी कंपनियों का भी बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते बढ़ा है।

किन कंपनियों को हुआ कितना नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 86,317.26 करोड़ रुपये बढ़कर 15,77,092.66 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार मूल्यांकन 30,864.1 करोड़ रुपये बढ़कर 11,73,018.69 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 26,782.76 करोड़ रुपये बढ़कर 8,98,199.09 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का 19,601.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,289.92 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 18,385.55 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,201.66 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,644.35 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,532.60 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,153.55 करोड़ रुपये बढ़कर 4,67,381.93 करोड़ रुपये, एचडीएफसी लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 12,155.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,82,001.12 करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 6,192.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,76,552.34 करोड़ रुपये हो गया है।

केवल एटरटेल को हुआ नुकसान

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 7,387.05 करोड़ रुपये घटकर 4,17,577.59 करोड़ रुपये हो गया है।

देश की टॉप 10 कंपनियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अधिक मूल्यांकन वाली कंपनी है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारती एयरटेल का नाम आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button