ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
उत्तरप्रदेश

हल्द्वानी हिंसा को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, उत्तराखंड से आने वाले वाहनों और लोगों की चेकिंग के निर्देश

लखनऊ: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के अंदर अवैध मजार और मस्जिद को प्रशासन के द्वारा तोड़ने पर भारी बवाल मच गया। जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति पैदा हो गई। हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट घोषित किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने उत्तराखंड से सटे सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। हल्द्वानी की घटना को लेकर प्रदेश के सभी जिलों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। साथ ही उत्तराखंड से आने वाले वाहनों और लोगों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए और हल्द्वानी मामले को लेकर अफवाह फैलाने वालों और गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। डीजीपी ने बरेली जोन के अफसरों को विशेष सुरक्षा इंतजाम करने को कहा है। फिलहाल, पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, सीनियर अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त मुस्तैदी बरते जाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर, उत्तराखंड बॉर्डर से जुड़े व उसके आसपास के जिलों में गुरुवार रात से ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है

हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद 
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने ‘‘अवैध” रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button