ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

अभिनेत्री जयाप्रदा उज्जैन पहुंची महाकाल दर्शन के बाद बोली- खुद को धन्य मानती हूं

उज्‍जैन। अभिनेत्री जयाप्रदा रविवार को उज्‍जैन पहुंची। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए।जयाप्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर रुद्राभिषेक भी किया। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने पूजन और अभिषेक करवाया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्‍हें भगवान महाकाल की तस्‍वीर और प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर भी देवी दर्शन के लिए पहुंची। उन्‍होंने बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। जयाप्रदा ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्‍जैन आकर वे खुद को धन्‍य मानती हैं। उन्‍होंने परिसर में बने श्री महाकाल महालोक की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि इसके जरिए भावी पीढ़ी को यहां के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जयाप्रदा ने कहा कि इस मंद‍िर में आकर भगवान महाकाल के दर्शन से मनोकामना पूरी होती है।

उल्‍लेखनीय है इन दिनों देश के विभिन्‍न राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्‍जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु श्री महाकाल महालोक का अवलोकन भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button