ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत साथी घायल

भोपाल। राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्‍कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। उसके साथी का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय प्रवीण कुमार मूलत: हरदा का रहने वाला था। पिछले दिनों वह ब्यावरा में रहने वाले अपने दोस्त नंदकिशोर मालवीय के घर पहुंचा था। 30 मार्च की सुबह दोनों दोस्त बाइक से बैरसिया जाने के लिए निकले थे। दोनों सुबह करीब 10:30 बजे परसौरा गांव के मोड़ से गुजर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी- 07 एचबी 5015 के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह प्रवीण कुमार की मौत हो गई। नंदकिशोर का उपचार चल रहा है।

युवक ने फांसी लगाई, कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

उधर, नजीराबाद थाना इलाके के ग्राम खारखेड़ा निवासी 23 वर्षीय चैनसिंह पुत्र गुमानसिंह बंजारा ने अपने घर में फांसी लगा ली। वह पेशे से किसान था। नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को चैनसिंह के माता-पिता खेत पर गए थे। वह घर में अकेला था। शाम करीब छह बजे उसने मकान की म्याल में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया था। घटना के पहले उसने मवेशियों को चारा डाला, घर के बाहर रखी धनिया घर के अंदर रखी थी। इसके बाद फांसी लगा ली। हाल ही में उसकी सगाई हुई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button