ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

5 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग और नेट का हर रोज ले सकेंगे मजा, jio इस प्लान में पेश कर रहा लंबी वैलिडिटी

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की जरूरत हर यूजर की एक बड़ी जरूरत में से एक है। हालांकि, स्मार्टफोन में इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा ना हो तो डिवाइस बहुत ज्यादा किसी काम का नहीं रह जाता। इसलिए रोजाना के काम के लिए एक रिचार्ज प्लान की जरूरत हर यूजर को होती है।

कुछ यूजर्स को स्मार्टफोन में बार-बार रिचार्ज प्लान एक्टिव करवाना एक झंझट भरा काम लगता है। यही वजह है कि वे लंबी वैलिडिटी प्लान की खोजते हैं। अगर आप भी जियो के यूजर्स हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान खोज रहे हैं तो ये खबर आपका दिन बना सकती है।

लंबी वैलिडिटी के लिए एनुअल रिचार्ज प्लान

दरअसल कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए कंपनी सालाना रिचार्ज प्लान पेश करती है।

कंपनी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नए रिचार्ज प्लान को पेश किया है। यह जियो का सालाना रिचार्ज प्लान है।

जियो का 1559 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया सालाना रिचार्ज प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 1559 रुपये में सालाना रिचार्ज प्लान पेश किया है।

jagran

यह कंपनी की ओर से यूजर्स के सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को कई फायदे उपलब्ध करवाती है। खास बात ये है कि जियो के यूजर्स रोजाना 5 रुपये से कम रुपये के खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और नेट का लाभ ले सकते हैं।

जियो के 1559 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्लान के फायदे

कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में यूजर को कुल 24 जीबी नेट का ही लाभ मिलता है। इस हिसाब से यूजर को हर महीने केवल 2 जीबी नेट का भी फायदा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जियो का यह रिचार्ज प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इतना ही नहीं, यूजर जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो क्लाउड जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button