ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
छत्तीसगढ़

आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में हुई वृद्धि, अब बढ़कर आएगी सैलरी

मुंबई। महाराष्ट्र ने कुछ दिन पूर्व अपना बजट पेश कर दिया है। जिसमें कई घोषणाएं की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने शुक्रवार को विधानसभा को यह जानकारी दी। हालांकि विधायकों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है।

सावंत ने प्रश्न काल के दौरान कहा, पहले आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह 6,500 रुपये मिलते थे। अब उन्हें आठ हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, वे जिन 56 गतिविधियों पर काम करती हैं, उनके बदले उन्हें 200-3,000 रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के बजट में इसके लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उन्हें बीमा कवर, मोबाइल बिल रिचार्ज और पेंशन भी मिलती है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई सदस्यों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि नाममात्र की है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि बढ़ोतरी अधिक होनी चाहिए, खासकर मोबाइल रिचार्ज में। पटोले की पार्टी की सहयोगी वर्षा गायकवाड़ ने कोविड महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अच्छे काम को देखते हुए दिवाली बोनस की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल कुल ने भी कहा कि बढ़ोतरी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button