ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर शिष्य ने लगाया दरबार पर्चा लिखने का ढंग भी वैसा ही

राजगढ़। जिले के जूनापानी के समीप 70 वर्षीय पुराने मंदिर पर हनुमंत दास नामक युवा पुजारी ने दो दिन तक धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर दिव्य दरबार लगाया था। जहां न केवल उन्होंने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर भीड में से नागरिकों को स्वयं नाम लेकर बुलाया, बल्कि लिखकर उनकी समस्याएं भी बताते हुए उनका समाधान का आश्वासन भी दिया गया। रविवार व सोमवार को दिव्य दरबार लगाने के बाद वह यहां से जा चुके हैं। अब अप्रैल में तीन दिन दरबार लगेगा।

जानकारी के मुताबिक जीरापुर क्षेत्र के रामगढ़ के समीप जूनागढ़ में शिवधाम है। यहां पर ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया था। जिसमें कथावाचक महेश शास्त्री व आकाश शास्त्री से कथा करवाई थी। उज्जैन के महेश शा़स्त्री ने दिव्य दरबार लगाने वाले हनुमंत दास के बारे में ग्रामीणों को बताया था। तब ग्रामीणों ने उन्हें आमंत्रित किया। इसी बीच दो दिन के लिए गुना जिले के राधौगढ़ स्‍थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के सेवक हनुमंत दास उम्र करीब 30 वर्ष आए थे। उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर रविवार व सोमवार को दो दिन दिव्य दरबार लगाया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच हनुमंत दास उक्त पांडाल में पहुंचे थे।

उनके हाथ में हनुमानजी का गदा था व गले में हनुमानजी का लाकेट धारण किए हुए थे। पांडाल में पहुंचकर परिसर में बने मंदिरों पर भगवान के दरबार में मत्था टेकर दर्शन किए इसके बाद गादी ग्रहण की व आंखे बंद कर मंत्रोच्‍चार किया। इसके बाद भीड़ में से एक-एक करके कुछ लोगों को पुकारा व गादी के समीप बुलाया। पर्चे पर लिखकर उन्हें उनकी समस्याएं बताई। धीरेंद्र शास्त्री की तर्ज पर पूछा कि आपने यहां यह समस्या किसी को बताई तो नहीं थी। एक ग्रामीण को नाम लेकर बुलाया। वह जब वहां पहुंचे तो उन्हें उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम बताए व संबंधित ग्रामीण से पूछा कि यह कौन लगते हैं। ग्रामीण ने अपने माता, पिता, भाई, बहु होने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण से परेशानी पूछी तो उन्होंने नहीं बताई। इसके बाद खुद हनुमंत दास ने उनकी दो समस्याएं बताई और कहा कि जल्द निराकरण हो जाएगा।

बताया गया है कि हनुमंत दास 19 वर्ष की आयु से भगवान की सेवा पूजा में जुटे हैं। राधौगढ़ में लोगों की कुछ समस्याएं बताते थे। हर मंगलवार को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रदबार लगाने की बात कर रहे हैं। इसके बाद यहां पहली बार दरबार लगाया है। लोगों के बारे में जानकारी व समस्याओं के पूर्वानुमान को लेकर कहते हैं कि यह सब हनुमानजी महाराज की कृपा है।

अप्रैल में तीन दिन लगेगा दरबार

ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल मार्च में दो दिन दरबार लगा था। अब अप्रैल में तीन दिन के लिए दरबार लगेगा। 6 से 8 अप्रैल तक उनके द्वारा यहां पहुंचकर प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक दरबार लगाया जाएगा। जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा व उनका निराकरण किया जाएगा। वह इस कार्य के लिए कोई राशि, शुल्क नहीं लेते। वह बोलते हैं कि जो चढावा आता है वह मौके पर ही छोड़कर जाते हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से ली गुरूदीक्षा

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अशोकनगर में गत वर्ष बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गुरूदीक्षा ली है। जब वह अशोक नगर आए थे, तो यह भी वहां गए थे। ग्रामीणों वहीं वह शास्त्रीजी तक पहुंच गए और उनसे बात होने के बाद दीक्षा ले ली। हालांकि दरबार लगाने के बारे में

Related Articles

Back to top button