ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में फसल से गेहूं निकालने समय एक युवक का हाथ थ्रेसर मशीन में चला गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, देखते ही देखते मशीन में उसका कंधा और सिर भी चला गया। इस हादसे के चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नजीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय रामभरोसे भील मंगलगढ़ गांव का रहने वाला था। उसका बहनोई मंगलगढ़ में ही बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। वर्तमान में फसल कटने के बाद खेत पर थ्रेसर से गेहूं निकालने का काम चल रहा है। बुधवार रात को खेत पर ट्रैक्टर की मदद से बड़ा थ्रेशर चलाकर गेहूं निकालने का काम चल रहा था। रामभरोसे भी फसल के गट्ठे मशीन में डाल रहा था। इस बीच चलते थ्रेसर में फसल के गट्ठे के साथ रामभरोसे का हाथ भी मशीन में चला गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, रामभरोसे का कंधा और सिर भी मशीन के अंदर चला गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मशीन से रामभरोसे का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया कि रामभरोसे को चक्कर आने की बीमारी भी थी। संभवत: काम करने के दौरान अचानक उसे चक्कर आ गया होगा। संतुलन बिगड़ने से उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया। इससे वह हादसे का शिकार बन गया।

Related Articles

Back to top button