कई माह बाद आज जबलपुर में मिला कोरोना पीड़ित रहें सावधान

जबलपुर। कई माह बाद शांत शहर में आज एक कोरोना का रोगी मिला है। रोगी के मिलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में अफरा तफरी की स्थिति हो गई है। पूरा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना का रोगी मिलने के बाद लापरवाही नहीं बरतें। अभी भी कोरोना को देखते हुए सावधानी बरतेंं।
अधिकारियों ने कहा कि अगर लापरवाही बरती तो जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, हाथ धोकर खाना खाएं, रोगप्रतिरोधक क्षमता, कोरोना रोधी टीका बूस्टर जैसे शब्द कान में गूंजने लगेंगे। घर से बाहर निकलने की स्वतंत्रता भी छिन जाएगी। अभी भी वही सतर्कता अमल में लाएं। हाथ धोकर ही खाना खाएं। बाहर से आकर हाथ सैनिटाइज किए बगैर किसी को भी नहीं छुएं। बच्चों की त्वचा नाजुक होती है। ऐसे में उनके अस्वस्थ रहने का ज्यादा खतरा बना रहता है। थोड़े से सुरक्षा के नियम अपनाकर स्वयं और परिवार का ध्यान रखें।


