ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

युवक 16 घंटे से था लापता धर्मपुरी विधायक ने नर्मदा में छलांग लगाकर शव बाहर निकाला

नालछा /धार। धार जिले के नालछा विकासखंड के ग्राम बिलोदा खुर्द के रहने वाले चार युवक हनुमान जयंती पर गुरुवार को नर्मदा स्नान के लिए महेश्वर के पास स्थित सहस्त्रधारा नर्मदा स्थान पर गए हुए थे. शाम 4:30 बजे के दरमियान नहाने के दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसला और तेज बहाव में बहकर अचानक गहरे पानी में चला गया। साथी परिजन घबरा गए और ढूंढने लगे लेकिन युवक की देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र नालछा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोदाखुर्द के रहने वाले कमलेश पाटीदार उम्र 45 वर्ष अपने परिजनों के साथ नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद देर रात तक गोताखोरों व एसडीआरईपी टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था, किंतु सफलता नहीं मिली थी। सुबह छह बजे से गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी।

कपड़े उतार कर विधायक ने नर्मदा में लगा दी छलांग

इधर घटना को करीब 16 घंटे बीत चुके थे। धर्मपुरी विधायक पाचीलाल मेडा प्रतिदिन महेश्वर के समीप स्थित दत्ताश्रम जलकोटी पूजा के लिए जाते हैं एवं नर्मदा स्नान के लिए सहस्त्रधारा में स्नान भी करते हैं। सुबह 10 बजे जब उन्हें युवक के लापता होने की जानकारी मिली तो विधायक ने खुद नर्मदा में छलांग लगा दी। इस जगह बहाव काफी तेज है और विधायक अपनी जान जोखिम में डालकर 300 मीटर अंदर तक चले गए। उनके साथ उनके दो साथियों ने भी तलाश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में गहरे पानी वाले स्थान से लापता युवक का शव पानी से बाहर निकाल कर तट पर ले आए।

नाव में शव लेकर पहुंचे नर्मदा के दूसरे छोर

जिस स्थान पर युवक का शव मिला है वहां से शव को वाहन से ले जा पाना मुश्किल था, इस वजह से पुलिस बल द्वारा मौके पर नाव बुलाकर युवक के शव को नाव में विधायक की उपस्थिति में नर्मदा के दूसरे छोर पर ले जाया गया।

महेश्वर में हो रहा है पोस्टमार्टम

इधर घटना के बाद से ही महेश्वर थाना प्रभारी तिवारी सहित पुलिस बल मौके पर जुटा हुआ था। शव मिलने के बाद महेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

गांव में छाया मातम परिजनों के हाल बेहाल

इधर घटना के बाद से ही बिलोदा बगड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया था। युवक सहज सरल व मिलनसार था परिजनों के भी हाल बेहाल है। इधर गांव में बड़ी संख्या में परिजन पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button