ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे महेश्वर

खरगोन। राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महेश्वर में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती व महिला महासम्मेलन में शिकरत करने पहुंचे। वे यहां कार्यक्रम स्थल पर दो विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके तुरंत बाद मंच पर आगमन और राज्यपाल की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद कन्या पूजन और डा. आंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण हुआ। बुनकर और केवट समाज ने स्वागत किया। मंच से अन्य योजनाओं के हितग्रहियों को सांकेतिक रूप से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बने ग्रीन रूम में राज्यपाल पटेल सिकलसेल के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डाक्टर्स के साथ तथा मुख्यमंत्री चौहान प्रबुद्ध नागरिकों से चर्चा करेंगे।

विरोध कर रही कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

महेश्वर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी निरस्त कर दिया गया। इसकी मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक डा. विजयलक्ष्मी साधौ एवं कांग्रेसी जनों द्वारा मुख्यमंत्री के पहुंच मुख्य मार्ग पर हंगामा किया। पुरानी मांगें जो पूर्ण नहीं हुई है उनको लेकर झंडे दिखाए गए। इस दौरान पुलिस ने विधायक विजयलक्ष्मी साधौ और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Related Articles

Back to top button