ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता आलोक शर्मा बोले मंदिरों में दूसरे संप्रदाय के लोगों को क्यों आने देते हो

भोपाल। चुनावी वर्ष में भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने बयानबाजी की बौछार शुरू कर दी है। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को काली घाट मंदिर से निकलने वाली शोभा यात्रा को संबोधित करते भोपाल के पूर्व महापौर और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने विधायक आरिफ मसूद पर बयान दिया। उन्होंने मंच से कहा कि जब कोई अपने समुदाय के समारोह में आपको आने नहीं देता, तो आप उन्हें क्यों बुलाते हो? इतना ही नहीं शर्मा बोले कि कोई असूद नहीं, मसूद नहीं। यह हमारा हिन्दू समाज है। सनातन धर्म को मानते हैं। मंदिर में किसी दूसरे संप्रदाय को आने दोगे क्या? क्या वो आपको बुलाते हैं?जवाब मिला नहीं। फिर शर्मा ने कहा कि हमारे इतवारे में कुचबंदिया समाज है, जो हिन्दू समाज का मुख्य अंग है। हिन्दू समाज कुचबदिया समाज के साथ खड़ा है।

आलोक शर्मा के बयान का वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसकी प्रतिक्रिया देने में कांग्रेस कहां चुप बैठती। इंटनेट मीडिया पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती पर भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा का वीडियो क्या प्रेम का संदेश देता रहा है? यही यह बयान किसी कांग्रेसी ने दिया होता तो पर रासुका लगा दी जाती। हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा को काजीकैम्प से निकलने से मना किए जाने पर आलोक शर्मा भड़क उठे। उन्होंने इसी बात को लेकर हनुमान जन्मोत्सव में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को अपने (हिन्दुओं) के कार्यक्रमों में न आने देने की बात कही। वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा के बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज बोले कि शर्मा भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। लोगों को बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व आलोक शर्मा को आमंत्रित करता हूं कि वो मस्जिद में आएं।

Related Articles

Back to top button