ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

संत हिरदाराम नगर में पैसेंजर ट्रेन रुकने से सुविधा कुछ और ट्रेनों के स्टापेज का इंतजार

भोपाल। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर पांच पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज स्वीकृत होने से आसपास के छोटे स्टेशनों तक जाना आसान हो गया है। लेकिन अब भी कुछ ऐसी ट्रेनें हैं, जो यहां गुजरती तो हैं, पर रुकती नहीं हैं। यहां के संगठनों ने अब इसके स्टापेज के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ग्रीष्मकाल में बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। संगठनों का प्रयास है कि स्टापेज के आदेश जल्द जारी हो जाएं।

रेल प्रशासन ने स्थानीय संगठनों की मांग एवं रेल उपयोगकर्ता सलाहकार परिषद की मांग पर हाल ही में रेल प्रशासन ने दाहौद-भोपाल एक्सप्रेस, पंचवेली एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन एवं मदुरै-बीकानेर अनुवृत एक्सप्रेस का स्टापेज स्वीकृत किया है। ये ट्रेनें पुन: रुकने से यात्रियों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई है। यह ट्रेनें मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित हो रही हैं। कम किराये में सफर होने से बड़ी संख्या में लोग इनका लाभ लेते हैं।

इन ट्रेनों का नहीं हो सका स्टापेज

रेल सुविधा संघर्ष समिति ने जिन प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज मांगा है उनमें 20917 पुरी हमसफर एक्सप्रेस एवं 20846 बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी के अनुसार रेल प्रशासन ने दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस सहित जिन पांच ट्रेनों का स्टापेज स्वीकृत किया है वह तो पहले भी यहां रूकती थीं। कोराना काल में इनका स्टापेज बंद कर दिया गया था। पुरी हमसफर एक्सप्रेस का स्टापेज होने से बैरागढ़ से नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, भुबनेश्वर एवं पुरी आदि शहरों तक आना-जाना आसान हो जाएगा। वहीं बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रूकने से बीकानेर, जयपुर, कोटा, पुरी, दुर्ग, भिलाई एवं रायपुर आदि जाने वालों को सुविधा होगी। संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर मंडल रेल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक मध्य रेलवे से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।

इन पांच ट्रेनों का स्टापेज मिला

गाड़ी संख्या – गाड़ी का नाम

12969/70 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस

19303/04 इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस

19339/40 दाहौद-भोपाल एक्सप्रेस

19343/44 इंदौर-भंडारकुंड पंचवेली

22631/32 मदुरै-बीकानेर अनुवृत

Related Articles

Back to top button