ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मिर्ची तोड़ने खरगोन आ रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी 20 घायल

खरगोन। मिर्च तोड़ने के लिए खरगोन आ रहा है मजदूरों से भरी पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और 108 के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मजदूर टांडा बारूद क्षेत्र से खरगोन आ रहे थे इसी बीच सनखेड़ा के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। वहीं मरीजों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पलंग उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को जमीन पर गद्दे डालकर उपचार दिया जा रहा है।

मकान का हिस्सा गिरने से महिला के पैर में आई चोट

अंदड़। गांव में हवा, आंधी व तेज वर्षा से एक मकानों के चद्दरें उड़ गई व दीवारें टूट गई। इसमें एक महिला को पैर में चोट आई। क्षेत्र के बालखड़िया, सिरलाय,रेहगांव जमनिया अंदड, चोंडी व कई गांवों में आंधी-तूफान से नुकसान हुआ है। वहीं जामिया गांव में मनीषा पुत्र अंबाराम के मकान पर पास ही दो मंजिला मकान के ऊपर की दीवार का हिस्सा उसके कच्चे मकान पर गिर गया। उस समय मनीषा अपने बच्चे के साथ खटिया पर सो रही थी। दीवार उसके मकान पर गिरने से चद्दर उसके पैरों पर गिरी जिससे उसके पांव में चोट आ गई। मनीषा को खरगोन अस्पताल लाया गया। घटना के समय मनीषा का चार माह की बच्ची जो कि पास ही झोली में सोई थी, वह सुरक्षित है। इसी प्रकार सीरलाइ में भी दो मवेशी के घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button