ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

सिटी गर्ल्स को चढ़ा लेटेस्ट फैशन का खुमार

ग्वालियर। गर्मियों के मौसम में फैशन की दुनिया कब अपडेट हो जाए पता नहीं चलता। कुछ दिन पहले दिन सिटी गर्ल्स से लेकर हाउस वाइफ और वर्किंग वुमन की पसंद फ्लोरल प्रिंट बना हुआ था, लेकिन गत दो दिन से सिटी गर्ल्स पर लाइट कालर, कलरफुल ट्राउजर, टैंक टाप और वाइट शर्ट का नशा चढ़ा हुआ है। सिटी गर्ल्स की मानें तो इस तरह का सिलेक्शन गर्म मौसम में कूल-कूल अहसास देता है। डिजाइन दीपिका सिंघराज कहती हैं कलरफुल ड्रेस को कैरी से फीलिंग कूल हो जाती है। सबसे बड़ा अपडेट हर सीजन में गर्ल्स के लिए ही होता है। ऐसे कलेक्शन को दिन की पार्टी में पहना जा सकता है।

वन पीस का भी जवाब नहीं

डिजाइनर भाव्या सिंह कहती है ईव पार्टी के लिए गर्ल्स की पहली पसंद अभी भी वनपीस बना हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा चुनाव ब्लैक कलर का किया जाता है। रेड कलर की फुटवियर अगर कोई कैरी करे तो देखने वालों की निगाहें ठिठक कर रह जाती हैं। इस बात से सहमत होते हुए माडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रहीं मुस्कान सिंह कहती हैं जब भी शूट होता है तो वे ब्लैक कलर का चुनाव करती हैं। हालांकि ड्रेस कोरियोग्राफर के अनुसार ही कैरी किया जाता है। डिजाइनर के अनुसार लांग कुर्ती का स्टाइल भी इन दिनों कैरी किया जा रहा है। इसे लेटेस्ट कलेक्शन में शामिल किया जा सकता है। हर रंग में इसे पसंद किया जा रहा है। इसे पालिएस्टर फैब्रिक से तैयार किया जा रहा है। इस ड्रेस को कैजुअल आकेजन के लिए चुना जा रहा है। खासतौर पर वर्किंग वुमन इसे चुन रही हैं। हाइ हील के साथ पहनने पर आकर्षक लुक मिलता है।

मिड ड्रेस का क्रेज भी कम नहीं

गर्मियां आते ही शहरवासियों ने घूमने के लिए जाने अपने बैग पैक कर लिए हैं। बुकिंग के हिसाब से ठंडी दिशा की ओर जाना शुरू कर देंगे। सबसे ज्यादा संख्या न्यूली कपल की है। जो ठंडे शहर या प्रदेश की तरफ जाने वालीं हैं। कपल की हिस्सा वुमन मिड ड्रेस को चुन रही हैं। यह ड्रेस नी लेंथ साइज में मार्केट में उपलब्ध है। इसे पहनने के बाद ए लेंथ वाली स्टाइल मिलती है। यह फ्री, व्हाइट और कई कलर उपलब्ध है। जरूरत के मुताबिक इसकी िफटिंग की जा सकती है। फ्लेयर्ड ड्रेस गर्मी के दिनों में पहनने के लिए बेस्ट मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button