ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

सीबीआई दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल आबकारी घोटाले में हो रही पूछताछ

दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सीबीआई उनसे इस मामले में कुछ सवालों के जवाब चाहती है। सीबीआई ऑफिस जाने के पहले अरविंद केजरीवाल ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई और कहा कि इसके लिए देश-विरोधी तत्व जिम्मेदार है, जो विकास के खिलाफ हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी और सच्चाई से उनके सवालों का जवाब दूंगा। लेकिन यह लोग बहुत ताकतवर हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं।

आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के विरोध में कश्मीरी गेट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई के समन के खिलाफ 16 मार्च को दिल्ली के 15 अलग-अलग क्षेत्रों में आप नेताओं और कार्यकताओं का प्रदर्शन चल रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उधर, सीजीओ कॉम्पलेक्स के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। RAF, CRPF के साथ दिल्ली पुलिस की भी तैनाती की गयी है। हंगामे और विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस की महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा बैरिकेड भी लगाए गए हैं। यहां से तकरीबन 600 मीटर की दूरी पर CBI का ऑफिस है, जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button