ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
खेल

घरेलू सीजन 2023-24 का शेड्यूल हुआ जारी, 3 साल बाद होगा देवधर ट्रॉफी का आयोजन

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 10 अप्रैल को भारतीय घरेलू सीजन 2023-24 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए इस शेड्यूल की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से हो रही है, जिसका आगाज 28 जून 2023 से होगा।

इसके साथ ही बीसीसीआई (BCCI) ने कोरोना काल के 3 साल बाद देवधर ट्रॉफी की शुरुआत करने का फैसला किया है। देवधर ट्रॉफी का आगाज 24 जून से होगा, जिसमें कुल 6 जोनल टीम (सेंट्रल, साउथ, नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ ईस्ट जोन) शामिल होंगे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं दलीप ट्रॉफी से लेकर विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पूरे शेड्यूल के बारे में।

1. दलीप ट्रॉफी – दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले 28 जून 2023 से शुरू होंगे और इसका फाइनल मैच 16 जून को खेला जाएगा।

2.देवधर ट्रॉफी- इस टूर्नामेंट का आगाज 24 जुलाई से होगा, जिसका लीग मैच 24 जुलाई 2023 से 1 अगस्त तक खेले जाएंगे, जबकि नॉकआउट मुकाबले 3 अगस्त को खेला जाएगा।

3. ईरानी कप- नॉकआउट मुकाबले-1 अक्टूबर 2023 से 5 अक्टूबर 2023

4. सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2023, नॉकआउट मुकाबले (31 अक्टूबर 2023-6 नवंबर 2023)

5.विजय हजारे ट्रॉफी- 23 नवंबर 2023- 5 दिसंबर 2023, नॉकआउट मुकाबले- 9 दिसंबर 2023- 15 दिसंबर 2023

6.रणजी ट्रॉफी एलीट- 5 जनवरी 2024-19 फरवरी 2024, नॉकआउट मुकाबला- 23 फरवरी 2024-14 मार्च 2024

7. रणजी ट्रॉफी पलैट– 5 जनवरी 2024-5 फरवरी 2024, नॉकआउट मुकाबले- 9 फरवरी 2024-22 फरवरी 2024

टी-20 चैंपियनशिप से होगी सीनियर महिला सत्र की शुरुआत

बता दें कि सीनियर महिला सत्र की शुरुआत राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के साथ होगी जो 19 अक्टूबर से 9 नवंबर 2023 तक खेली जाएगी। इसके बाद अंतर क्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी 24 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक खेला जाएगा। सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 4 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2024 के बीच होगा।वहीं, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और वनडे ट्रॉफी में कुल पांच ग्रुप होंगे। अंत में विज ट्रॉफी 10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024 तक होगा।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

jagran

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button