ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

बदमाशों ने घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये और गहने लूटे महिला ने किया संघर्ष

महू। महू के पास कोदरिया की मानस रजत विहार कालोनी में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लूट के लिए घर में घूस गए। इस दौरान महिला ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, जिसमें वह घायल हो गई। बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और गहने लूटकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

कोदरिया निवासी नीतू तलवानी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे तीन लोग बाइक से आए और आलू चिप्स का सैंपल दिखाने को कहा। इसी बीच एक व्यक्ति ने पानी मांगा। नीतू पानी लेने गई तभी एक व्यक्ति ने महिला को पकड़ लिया। नीतू ने शोर मचाना शुरू किया कि चोर आए चोर आए। तभी एक व्यक्ति ने नीतू पर चाकू से हमला किया, जिसे नीतू ने हाथ में पकड़ लिया और बदमाश के पेट पर मार दिया।

अलमारी में से निकाले रुपये

इस बीच तीनों में से एक व्यक्ति ने अलमारी में से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। साथ ही नीतू के गले की चेन भी निकाल ली और भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button