Dinesh karthik में नहीं Dhoni वाली बात, आखिरी गेंद पर होश नहीं संभाल सका विकेटकीपर, फैन्स ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के 15वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों एक विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। पल-पल बदलते मुकाबले में लखनऊ की टीम आखिरी गेंद पर बाजी मारने में सफल रही। आरसीबी के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे दिनेश कार्तिक मैच की लास्ट बॉल पर एमएस धोनी वाला कमाल नहीं कर सके।
रोमांच से भरपूर मुकाबले में आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी। हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर एक रन दिया, जबकि दूसरी बॉल पर आरसीबी के गेंदबाज ने मार्क वुड को क्लीन बोल्ड करते हुए मैच में जान फूंक दी। अंतिम ओवर की तीसरी और चौथी गेंद को मिलाकर हर्षल ने तीन रन खर्च किए। पांचवीं बॉल पर फिर हर्षल ने अपना कमाल दिखाया और जयदेव उनादकट को चलता कर दिया।
दिनेश कार्तिक से हुई बड़ी चूक
उनादकट के विकेट के साथ ही चिन्नास्वामी के मैदान पर मौजूद सभी दर्शकों की सांसें मानो थम सी चुकी थी। लास्ट बॉल पर एक रन की जरूरत थी और लखनऊ की आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी। हर्षल ने आखिरी गेंद फेंकी और आवेश खान उस पर बल्ला भी नहीं लगा सके, लेकिन रवि बिश्नोई और आवेश ने जोरदार दौड़ लगा दी। विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक गेंद को ठीक तरह से संभाल नहीं सके और उन्होंने रनआउट का मौका गंवा दिया।
Dinesh Karthik: an underrated ch0k£r pic.twitter.com/QZFrTT4H6x
This is the difference between Dinesh Karthik and MSD. Dhoni wouldn’t have given that last ball run, Karthik missed a similar chance on last ball #RCBvLSGpic.twitter.com/Hz6AquhUQY
गेंद डायरेक्ट दिनेश कार्तिक के दस्तानों में आई, लेकिन बॉल को विकेट पर मारने के चक्कर में कार्तिक गेंद को संभाल नहीं सके। दो से तीन प्रयास में बॉल को पकड़ने के बाद कार्तिक गेंद को स्टंप पर नहीं मार पाए और आवेश और बिश्नोई की जोड़ी ने एक रन पूरा करते हुए लखनऊ की जीत पर मुहर लगा दी।
Nothing against Dinesh Karthik but not everyone can hold the nerves like Mahendra Singh Dhoni #RCBvLSG pic.twitter.com/hplSOiTCpW
Dinesh Karthik you are not Ms Dhoni bruh !




