ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में कालेज छात्रों को जागरूक करेंगे प्राध्यापक

भोपाल। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जागरूक करेंगे। इस बारे में उच्‍च शिक्षा विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए पहले विभाग हर जिले के महाविद्यालयों से दो सहायक प्राध्यापकों को एंबेसडर चुना जाएगा। इसके बाद ये एंबेसडर प्राध्यापक महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद ये प्राध्यापक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जागरूक करेंगे।

ये शिक्षक छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रमों में किए गए बदलाव के बारे में भी जानकारी देंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों एंबेसडर प्राध्यापक उपस्थित रहेंगे। सबसे पहले एंबेसडर प्राध्यापकों द्वारा 10 अप्रैल तक सभी सरकारी महाविद्यालयों में प्रशिक्षण, प्रचार व प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बता दें, कि मप्र के महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू कर दिया गया है। पहले प्रथम वर्ष में पाठ्यक्रमों में बदलाव किया गया। इसके बाद दूसरे व तीसरे वर्ष में इस सत्र से शामिल किया है।

15 मई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है

महाविद्यालयों में 15 मई तक प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। वहीं दूसरे वरण में 30 जून तक सभी अनुदान प्राप्त व निजी महाविद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button