मध्यप्रदेश
नशे में धुत सिटी बस चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर

इंदौर। एमवाय अस्पताल के सामने सिटी बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिटी बस का चालक शराब के नशे में था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत बस चालक ने राहगीरों को टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रोकी। टक्कर से एक युवक घायल भी हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शराब के नशे में था ड्राइवर । वह बाद में गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में एआईसीटी सेल के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी । घायल को प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
बस की चपेट में आए लोगों का कहना था कि वे तो सड़क के किनारे चल रहे थे तभी अचानक बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई थी।


