ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

13 से बादल और 14 से बारिश का दौर शुरु होगा 

भोपाल । उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश से होकर मध्य महाराष्ट्र तक बनी ट्रफ लाइन कमजोर पड़ चुकी है। इस वजह से वातावरण में नमी कम हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक नमी कम होने से बादल छंट चुके हैं। इसकारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि हवा का रुख उत्तर-पूर्वी रहने से रात के समय ठंडक महसूस होती है। उधर एक नया पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में ट्रफ के रूप में ईरान और अफगानिस्तान के आसपास बन गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने के आसार हैं। इसके चलते 13 मार्च की शाम से बादल छाने शुरु होने के साथ 14 मार्च से कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला भी शुरू होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान-अफगानिस्तान के आसपास बन गया है। इसके असर से 14 मार्च से मध्य प्रदेश में एक बार फिर वर्षा होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button