ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

गहलोत बनाम पायलट विवाद खत्म करने का जिम्मा कमल नाथ को दिल्ली में हो रही बैठकें

राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट विवाद खत्म करने का जिम्मा पार्टी आलाकमान ने कमल नाथ को दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव कमल नाथ ने दिल्ली में सचिन पायलट से मुलाकात भी की। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

बता दें, सचिन पायलट ने बीती 12 अप्रैल को जयपुर में एक दिन का अनशन किया था। सचिन पायलट ने यह अनशन अपनी ही पार्टी की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ किया था। पायलट का कहना है कि चुनाव आने वाले हैं, इसलिए हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर यह आरोप भी लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए घपलों की जांच नहीं की जा रही है। दिल्ली में हुई इस मीटिंग में केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

इस बैठक में सचिन पायलट ने कहा कि उनका अनशन पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में कोई सवाल नहीं उठा।

राजस्थान संकट: दिल्ली में बैठकों का दौर जारी

राजस्थान के संकट पर दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार सुबह पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से राजस्थान मुद्दे पर चर्चा की। दो दिनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक रही। उन्होंने मामले पर चर्चा करने के लिए राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी।

पायलट के करीबी नेताओं ने तर्क दिया है कि कांग्रेस अडानी मामले में और कर्नाटक चुनावों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाती रही है और पायलट की कार्रवाई उसी के अनुरूप थी।

Related Articles

Back to top button