ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मनोरंजन

Stree 2 Sequal: बड़े पर्दे पर इस दिन लौट रही है ‘स्त्री 2’, राजकुमार राव ने किया सीक्वल के रिलीज डेट का ऐलान

नई दिल्ली। साल 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने थिएटर्स में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। अमर कौशिक के निर्देशन में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था।

लोगों के प्यार और फिल्म को सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया है। खबर है कि ‘स्त्री’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है। फिल्म का सीक्वल कब आएगा, इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया हैPause

‘स्त्री 2’ के सीक्वल की हुई घोषणा

‘स्त्री’ फिल्म में कुछ ऐसी चीजें दिखाई गई थीं, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए थे। संभव है कि इसका जवाब मूवी के दूसरे पार्ट में मिल सकता है। हालांकि, ‘स्त्री 2’ की रिलीज जेट सामने आ चुकी है, लेकिन फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

उधर, सीक्वल की घोषणा होने के बाद लोगों में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी और उनकी हॉरर-कॉमेडी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता बनी हुई है।

जियो स्टूडियो के प्रोजेक्ट में शामिल हुई ‘स्त्री 2’

दरअसल, हाल ही में जियो स्टूडियोज ने 100 फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की। प्रोजेक्ट की लिस्ट के तहत इसमें शाह रुख खान की ‘डंकी’ और रणदीप हुड्डा की ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ शामिल है। इसी के साथ दिनेश विजान की मैडॉक प्रोडक्शंस से ‘स्त्री 2’ और ‘भेड़िया 2’ भी शामिल हो गई है। कई दिनों से ‘स्त्री’ के सीक्वल की चर्चा थी, जिसकी रिलीज डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दी गई है।

अगले पार्ट में नजर आएंगे यह सितारे

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर ‘स्त्री’ के सीक्वल की घोषणा की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के कुछ डायलॉग बोले गए हैं। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी कि अगस्त 2024 में आएगा। फिल्म के पार्ट 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ही एक बार फिर से नजर आने वाले हैं।

फैंस में फिल्म के दूसरे पार्ट के लेकर बनी उत्सुकता

जब से ‘स्त्री’ के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस में फिल्म को देखने का उत्साह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर जानकारी के ऑफिशियल होने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘हमें जिस स्त्री का इंतजार था, वह आ गई।’ वहीं, एक ने लिखा कि 2024 तक इंतजार नहीं हो रहा। फिल्म को 2023 में ही रिलीज कर दो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button