मध्यप्रदेश
दुर्ग जिले में मिले कोरोना के चार मरीज संक्रमितों में तीन महिला और एक पुरुष

दुर्ग। जिले में कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों में तीन महिला और एक पुरुष है। सभी मरीज अलग-अलग क्षेत्र सेक्टर-10 भिलाई, मीलपारा दुर्ग, ननकट्ठी और बोरसीभाठा दुर्ग के रहने वाले हैं। पुरुष की ट्रेवस हिस्ट्री दिल्ली की बताई गई है।
नोडल अधिकारी डा.सीबीएस बंजारे ने बताया कि सर्दी,खांसी के लक्षण पर 24 मार्च को इनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। जिसमें चारों पाजीटिव मिले हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन पर है। इन मरीजों का जिनोमिक सिक्वेसिंग हेतु सैम्पल एम्स रायपुर भेजा जा रहा है।


