ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: चेहरे के दाग-धब्बों से हो चुके हैं परेशान, तो इन 3 तरीकों से करें तुलसी का इस्तेमाल

नई दिल्ली। औधषीय गुणों से भरपूर तुलसी लगभग हर घर में मौजूद रहती है। धार्मिक महत्व होने के साथ ही यह कई तरह की समस्याओं में भी काफी कारगर है। कई बीमारियों से निजात दिलाने के साथ ही तुलसी त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होती है। इन दिनों कई लोग त्वचा संबंधी समस्याओं के परेशान हैं। ऐसे में तुलसी इन समस्याओं में आपके काफी काम आ सकती है।

एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी मुंहासों से निजात दिलाने के साथ ही रंगत निखारने में मदद करती है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे के दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए तुलसी के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे के लिए तुलसी के 3 अलग-अलग फेस माक्स के बारे में-

तुलसी, गुलाब जल और हल्दी का फेस पैक

सामग्री

  • 10-15 तुलसी के पत्ते
  • 1 चुटकी हल्दी पाउडर
  • एक चम्मच गुलाब जल

फेस पैक बनाने का तरीका

  • सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पीसकर इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिला लें।
  • तैयार है चेहरे के लिए तुलसी, गुलाब जल और हल्दी का फेस पैक।
  • अब इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट सूखने दें।
  • जब मास्क सूख जाए तो साफ पानी से अपना मुंह धो लें।

तुलसी और बेसन का फेस पैक

सामग्री

  • 7 से 8 तुलसी के पत्ते
  • एक कप बेसन
  • थोड़ा सा पानी

फेस पैक बनाने का तरीका

  • सबसे पहले 7 से 8 पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसमें बेसन मिलाएं।
  • अब थोड़ा सा पानी डालकर इसका फेस पैक तैयार कर लें।
  • तैयार है तुलसी और बेसन का फेस पैक।
  • इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें।
  • जब पैक सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे का निखार लौट आएगा।

तुलसी और दही का फेस पैक

सामग्री

  • आधा चम्मच तुलसी का पाउडर
  • एक कटोरी दही

फेस पैक बनाने का तरीका

  • तुलसी और दही का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले दही में तुलसी पाउडर डालें।
  • अब इन दोनों को अच्छे से फेंटकर फेस पैक तैयार कर लें।
  • इसके बाद इसे पेस्ट को चेहरे पर लगातर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब फेस पैक सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप हफ्ते दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलेगी और स्किन रैशेस भी कम होंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button