ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

प्रदेश में कोरोना के 46 संक्रमित मिले जबलपुर में सर्वाधिक 20 मामले

भोपाल। प्रदेश में काेरोना संक्रमितों की संख्या बीते एक सप्ताह से 40 से ऊपर है। दो दिन आंकड़ा 50 को पार कर चुका है। रविवार को प्रदेश भर में 502 सैंपलों की जांच की गई, इनमें 46 संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा 20 मामले जबलपुर में सामने आए हैं, जबकि अभी तक प्रतिदिन रोगियों की सर्वाधिक संख्या भोपाल में रहती थी। भोपाल में 15 और इंदौर में दो मामले सामने आए हैं।

नए संक्रमितों के साथ ही प्रदेश में सक्रिय रोगियों की संख्या 306 हो गई है। इनमें सर्वाधिक 109 भोपाल में हैं। हालांकि, यह अच्छी बात है कि सक्रिय संक्रमितों में कोई गंभीर नहीं है। प्रदेश में आठ रोगियों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। इनमें पांच भोपाल और तीन इंदौर में हैं। इनमें सिर्फ दो को मेडिकल आक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। बाकी सामान्य हैं। चिंता की बात यह है कि रविवार की संक्रमण दर नौ प्रतिशत रही जो इस वर्ष की सर्वाधिक है। इसके पहले अधिकतम दर पांच प्रतिशत रही है। इसका मतलब यह है कि जांच कराने वालों की संख्या बढ़ने पर संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button