ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

कोटरा सुल्तानाबाद से बापू मैदान में शिफ्ट होगा 30 वर्ष पुराना हाट बाजार

 कोटरा सुल्तानाबद हाट बाजार की शिफ्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए 11 वर्ष पहले बापू मैदान में आवंटित की गई जमीन पर बाजार को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। यहां हाट बाजार बनने से कोटरा सुल्तानाबाद में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।

बता दें कि कोटरा सुल्तानाबाद के साप्ताहिक हाट बाजार की वजह से अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। यहां सात मीटर सड़क पर हाट बाजार में लगने वाली दुकाने सड़क और फुटपाथों के साथ ही घरों के दरवाजें पर लगती है। ऐसे में लोग अपने घरो में कैद हो जाते हैं। लिहाजा रहवासी बीते 14 वर्षों से हाट बाजार को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। हर बार उन्हे आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अब तक हुआ कुछ नहीं। हालांकि एक बार फिर लोगों में हाट बाजार शिफ्टिंग की आस जगी है। दरअसल, नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कोटरा सुल्तानाबाद हाट बाजार शिफ्ट करने का आदेश दिया है।

पांच एकड़ में बनेगा नया हाट बाजार

जानकारी के अनुसार, कोटरा सुल्तानाबाद में सड़क पर लगने वाले हाट बाजार को शिफ्ट करने के लिए कमला नगर थाने के पास बापू नगर में पांच एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है। इतना ही नही, यहां वर्ष 2011 में नगर निगम ने करीब एक करोड़ रुपए की लागत से सब्जी व्यापारियों के बैठने के लिए चबूतरे बनवाए थे। इसके साथ ही सड़क और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्य भी यहां पर कराए गए थे। इसके बावजूद हाट बाजार यहां शिफ्ट नहीं किया गया। वर्तमान में यह जगह अतिक्रमण की चपेट में है। स्थिति यह है कि यहां 100 से ज्यादा झुग्गियां तन चुकी हैं।

इनका कहना है

कोटारा सुल्तानाबाद में रहवासी लंबे समय से बाजार को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह से क्षेत्र में सड़ दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जल्द ही बाजार को शिफ्ट किया जाएगा।

– किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम

Related Articles

Back to top button