ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

शिवराज ने तीन बार जिला बनाने की सिर्फ घोषणा की जनता चाहेगी तो बीना जिला बनेगा – कमल नाथ

सागर/बीना। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ गुरुवार की सुबह बीना पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बहुत दिनों बाद बीना आया हूं। 18 साल में प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। भाजपा ने मप्र को खोखला बना दिया है। अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, औद्योगिक, सुरक्षा व्यवस्था सब बिगड़ चुकी हैं। आज हर वर्ग परेशान है।

कमल नाथ ने बीना को जिला बनाने के मुद्दे पर कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने तीन बार यहां आकर सिर्फ घोषणा की। लेकिन जिला नहीं बनाया। यहां की जनता चाहेगी तो कांग्रेस बीना को जिला बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में पांच महीने बचे हैं। सागर के मतदाताओं पर हमारा विशेष विश्वास है। सागर जिले की राजनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पांच महीने और बचे हैं। कर लें, जितना करना है। फिर हम इनका हिसाब लेंगे। किसानों के कर्ज माफ वाले सवार पर कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ। सागर जिले में 88 हजार का कर्जा माफ हमने किया। सरकार गलत आंकड़े प्रस्तुत करती है।

दिग्विजय सिंह द्वारा संगठन को कमजोर बताने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि संगठन कमजोर नहीं है, हमारा बूथ मैनेजमेंट कमजोर है। भाजपा से नहीं, उनके संगठन से हमारा मुकाबला है। संगठन मजबूती की ओर जा रहा है। सबसे भारी बूथ प्रभारी का नारा भी उन्होंने दिया। सरकार बनने के बाद फिर सरकार नहीं गिरेगी, इसकी क्या गारंटी है, इस सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि मुझे मेरे विधायकों पर विश्वास है। उनसे शपथ पत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button