ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
व्यापार

घर या जमीन खरीदने के लिए PF से निकाल सकते हैं पैसा जानिए क्या हैं नियम

प्रोविडेंट फंड सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बचत का प्रमुख स्त्रोत है। बेसिक वेतन का एक हिस्सा हर महीने पीएफ फंड में जमा होता है। जमा राशि पर सरकार सालाना आधार पर ब्याज देती है। केंद्र ने चालू वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.15 तय की है। पहले ब्याज दर 8.1 फीसदी थी। पीएफ खाताधारक जरूरत पड़ने पर अपने अकाउंट में जमा राशि आसानी से निकाल सकते हैं।

मकान या प्लांट खरीदने के लिए एडवांस

ईपीएफओ सदस्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पीएफ फंड से अग्रिम पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि उन ईपीएफ सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्होंने अपनी सदस्यता के 5 साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही अकाउंट में ब्याज सहित कम से कम एक हजार रुपये होने चाहिए।

इस एडवांस के तहत खाते से पैसा निकाल सकता है। जमीन खरीदने के लिए 24 महीने का वेतन डीए सहित या ईपीएफ खाते में ब्याज सहित कुल जमा रकम और प्लांट का वास्तविक मूल्य इनमें से जो कम हो मिल सकता है।

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

– आपको उमंग ऐप या ईपीएफओ की वेबसाइट पर फॉर्म 31 भरना होगा।

– उमंग ऐप में अपना यूएएन दर्ज करना होगा।

– इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें।

– अब मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरें।

– इसके बाद फॉर्म नंबर 31 चुनें और बताएं कि एडवांस क्यों लेना चाहते हैं।

– फिर राशि दर्ज करें और बैंक अकाउंट चेक इमेज अपलोड करें।

– इस तरह आप निकासी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button