ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

विस की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित! नेता प्रतिपक्ष ने गृहमंत्री पर लगाए आरोप, प्रदेश सरकार पर की सवालों की बौछार

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा हंगामे के चलते 13 मार्च तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन को लेकर कांग्रेस विधायाकों ने आज सदन में जमकर हंगामा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ ही अविश्वास जाता दिया। आज बजट सत्र के पांचवें दिन स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया हालाँकि सही समय पर प्रस्ताव पेश नहीं किये जाने से इसे ग्रहण नहीं किया गया।

 विधानसभा में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर किताब फेंककर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, सदन में स्पीकर से सवाल पूछने के दौरान संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियम संचालन पुस्तिका जोर से फेंककर मारी। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह कहा, कांग्रेस संसदीय कार्यमंत्री के विरुद्ध अवमानना प्रस्ताव लाएंगे।

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया उसमे उसमे 48 विधायकों के सिग्नेचर हैं। इस प्रस्ताव पूर्व कमलनाथ के साइन नहीं हैं। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के इस अविश्वास पर ही सवाल खड़े कर दिए।

हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पर विधानसभा के अंदर जीतू पटवारी के निलंबन को कांग्रेस सड़क तक ले जाने की तैयारी में है। विधानसभा की कार्यवाही 13 मार्च को भले ही शुरू हो पर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में विधानसभा में जनता के मुद्दे शोर दबते नजर आ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button