ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश व अन्य राज्य

हाईवे पर मौजूद ढाबा पर खड़े तेल के दो टैंकरों में लगी आग…

दिड़बा-पातड़ा नेशनल हाइवे पर गांव खेतला के पास मौजूद सरदार ढाबा पर खड़े तेल के दो टैंकरों में मंगलवार सुबह अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया व आसपास खड़े तेल के अन्य टैंकरों को आग से घिरे टैंकरों के पास से हटाकर बड़ा हादसे होने से बचाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची संगरूर व सुनाम से दो अग्निशामक गाड़ियों से फायर कर्मियों ने आग बुझाने का राहत कार्य आरंभ किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में दो तेल टैंकर जककर राख हो गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

मामले की जानकारी देते हुए सरदार ढाबे के मालिक दर्शन सिंह ने बताया कि गांव खेतला के पास जीयो रिलायंस का तेल डिपो हैं, जहां तेल के टैंकरों से तेल की सप्लाई की जाती है। उनके ढाबे पर मंगलवार सुबह दर्जन भर से अधिक तेल के टैंकर खड़े थे कि अचानक एक टैंकर को आग लग गई। कुछ ही पल में इसने साथ लगे टैंकर को भी चपेट में ले लिया। बाकी ड्राइवरों ने तुरंत अपने टैंकर वहां से हटाकर आग को अन्य टैंकरों तक पहुंचने से बचाया तथा पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

आगजनी को बुझाने के लिए लोगों की मदद मांगी

गांव के गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाकर आगजनी को बुझाने के लिए लोगों की मदद मांगी गई। संगरूर व सुनाम से पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आगबुझाने का कार्य आरंभ किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर गर्मी बलदेव सिंह ने बताया कि आग काफी भयानक थी, पानी, फोम व अन्य कैमिकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक दोनों टैंकर जलकर राख हो गए।

जहां पर टैंकर खड़े थे, वहां नजदीक ही बिजली की खंभा मौजूद था, अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां पर शार्ट सर्केट से आग लगी है। एसएचओ लहरा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात के समय टैंकर चालक अपने टैंकर ढाबों पर खड़े करके चले जाते हैं। अभी तक गाड़ियों के मालिकों का पता नहीं लग पाया है। जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button