ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

खनियाधाना में फिर मिली अवैध शराब की फैक्ट्री – Shivpuri News: shivpuri news: खनियाधाना में फिर मिली अवैध शराब की फैक्ट्री

शिवपुरी। ग्रामीण अंचल में अवैध शराब के कारोबारी न सिर्फ गांव-गांव शराब बेच रहे हैं, बल्कि शराब की अवैध फैक्ट्रियां भी चला रहे हैं। खनियाधाना में दूसरी शराब की फैक्ट्री संचालित होती मिली है जिसे पुलिस ने नष्ट करने की कार्रवाई की है।

छापा मारकर की कार्रवाई

खनियाधाना थाना पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा मारकर 80 लीटर शराब और 1200 लीटर लहान सहित फैक्ट्री को नष्ट करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात हमें सूचना मिली थी कि गूढर में कंजर डेरा अछरौनी में अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर दबिश दी तो रूबिया पत्नी रामलखन कंजर उम्र 37 साल निवासी बिच्छू पहाड़िया भटीपुरा जिला महोबा उप्र से दो कैन में 40-40 लीटर कच्ची शराब मिली। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने पर पुलिस ने मौके पर और पड़ताल की तो तलाशी में छह ड्रम और मिले जिसमें करीब 1200 लीटर लहान भरा हुआ था। पास में ही इन लोगों ने शराब बनाने की छोटी सी फैक्ट्री बना रखी थी। यहां शराब बनाने के लिए लोहे का ड्रम, एक एल्युमीनियम का देगचा, एक स्टील की परात जिसमें पाइप लगा हुआ था भी पुलिस ने बरामद की। जप्त और नष्ट किए गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये है। कार्रवाई में निरी. सुरेश शर्मा के साथ सउनि अरुण कुमार वर्मा, प्रकाश सिंह कौरव, आर हेम सिंह गुर्जर, बनवारी भिलाला, हीरेंद्र प्रताप सिंह और विशाखा शिंदे की भूमिका रही

Related Articles

Back to top button